Monday, 18 February 2019

Open the lock of fate, these gifts and peacock feathers in this direction, give gifts and keep in mind while keeping these things || किस्मत का बंद ताला खोल देते हैं ये गिफ्ट और इस दिशा में लगा मोर पंख , गिफ्ट देते और लेते समय ध्यान रखें यह बातें ||

Hello friends,

                           स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर. दोस्तों आज की पोस्ट में हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपनी किस्मत का बंद ताला खोलने के कुछ उपाय के बारे में बात करेंगे.चलिए शुरू करते हैं -

घर की इस दिशा में लगा दें दो मोरपंख, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी और खुल जाएगी किस्मत -

                  हर कोई धनवान बनना चाहता है और भोग-विलासिता की चीजों का उपभोग करना चाहता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सपना देखते हैं तो मोरपंख का उपाय कारगर साबित हो सकता है। श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख न सिर्फ नकारात्मकता दूर करता है, बल्कि ये धन प्राप्ति का भी बेहतर जरिया है। तो कैसे करें इसका प्रयोग आइए जानते हैं -
किस्मत का बंद ताला खोल देते हैं ये गिफ्ट और इस दिशा में लगा मोर पंख , गिफ्ट देते और लेते समय ध्यान रखें यह बातें
1.अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पान चाहते हैं तो अपने घर या दुकान की दक्षिण-पूर्व दिशा में दो मोर पंख लगा दें। इसे घर-परिवार में मौजूद पैसों की तंगी खत्म हो जाएगी।
2.कई बार घर में वास्तु दोष होने की वजह से भी पैसा नहीं टिकता है। इसे ठीक करने के लिए घर के मेन गेट पर तीन मोर पंख लगा दें। वहीं इसके ठीक नीचे भगवान गणेश का चित्र या छोटी प्रतिमा स्थापित करें। इससे वास्तु दोष खत्म हो जाएगा।
3.जिन लोगों के काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो उन्हें अपने बेडरूम की पूर्व-दक्षिण दिशा में मोर पंख लगाना चाहिए। इससे रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
4.जो लोग राहु दोष से पीड़ित हैं उन्हें हमेशा अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। इससे किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही राहु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से रक्षा होगी।
5.मोरपंख को शत्रुओं को भी मित्र बनाने में कारगर माना जाता है। तभी श्रीकृष्ण भी इसे अपने मस्तक पर धारण करते हैं। अगर मोर पंख पर हनुमान जी को लगाए गए सिंदूर से अपने दुश्मन का नाम लिखा जाए और इसे एक दिन के लिए अपने पूजा स्थान पर रखा जाए। इसके बाद अगले दिन इसे नदी में प्रवाहित कर दिया जाए तो आपका दुश्मन आपके आगे घुटने टेक देगा।
6.अगर घर में नेगिटिविटी है और तरक्की में बाधाएं आ रही हो तो घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखें। साथ ही दो मोरपंख रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा। साथ ही तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे।
7..अगर आपके बच्चे का मन स्टडी में नहीं लग रहा है तो उसकी किताबों में मोर पंख रख दें। इससे किताब खोलने पर बच्चे की एकाग्राशक्ति बढ़ेगी। इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा।
8.अगर घर में कलेश होता रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपने पूजा के स्थान पर धर्म ग्रंथों के बीच में मोर पंख रख दें। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली आती है।
9.यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है, उनमें आपस में बातचीत नहीं होती है तो उनके बेडरुम के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखें। ऐसा करने से उनके संबंध बेहतर होंगे।

10.अगर कृष्ण की मूर्ति के साथ मोरपंख रखा जाए औश्र रोजाना इसे धूप-दीप दिखाया जाए तो घर में समृद्धि आती है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

किस्मत का बंद ताला खोल देते हैं ये गिफ्ट और , गिफ्ट देते और लेते समय ध्यान रखें यह बातें 
किस्मत का बंद ताला खोल देते हैं ये गिफ्ट और इस दिशा में लगा मोर पंख , गिफ्ट देते और लेते समय ध्यान रखें यह बातें


दोस्तों प्रेम भरी भावनाओं को जाहिर करने का सबसे सरल और प्यारा माध्यम है उपहार यानी गिफ्ट। प्राचीन काल से ही तो वो का आदान प्रदान करने का सिलसिला चला आ रहा है और यह सिलसिला आज भी सभी के बीच चल रहा है। 
         किसी को अपने प्रभाव में लाना हो या अपना बनाना हो तो बस प्यार भरे गिफ्ट दीजिए। प्यार भरे गिफ्ट देने से व्यक्ति आपके प्रति सकारात्मक सोच लाता है। 
             कई बार हम अच्छी भावना के साथ अपने मित्र सहयोगी या किसी रिश्तेदार को गिफ्ट तो दे देते हैं लेकिन उसका नतीजा विपरीत निकलता है और हम समझ ही नहीं पाते कि यह हुआ क्या है। 
        आज मैं आपको बताऊंगी गिफ्ट से जुड़ी हुई कुछ बातें जो आपकी बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं। साथ ही कुछ ऐसे उपहार के बारे में भी बताऊंगी जो आपके बीच दरार लाने का कारण बनते हैं।


कई गिफ्ट ऐसे होते हैं जो हमारे बीच दूरी ले आते हैं। जैसे , खूंखार जीवो के चित्र जैसे शेर, बाघ, चीता, डूबते हुए जहाज की फोटो, चाकू, छुरी जैसे नुकीले सामान, परफ्यूम, काले रंग के कपड़े, जूते रुमाल औरघड़ी यह ऐसी वस्तु है जो ज्योतिष के अनुसार शुभ नहीं होती और इन वस्तुओं को गिफ्ट देने से रिश्तो में दरार आती है।


मिट्टी से बनी कोई वस्तु गिफ्ट में देना या मिलना बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत होता है। कर्ज के दलदल से निकलने के लिए और जल्द ही धन के प्रवाह को बढ़ाने के लिए आप किसी को मिट्टी से बनी हुई कोई चीज दे सकते हैं। उपहार में मिले दो तरफा गणेश घर परिवार को खुशहाल बनाते हैं। इसे मुख्य द्वार पर स्थापित करें। लटकाने या टांगने वाले गणेश जी किसी को गिफ्ट नहीं देना चाहिए। दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए आप वस्त्र भी दे सकते हैं। वस्त्र से जुड़ी कुछ बातें होती हैं जो शुभ और अशुभ दोनों ही माने जाते हैं। जैसे काले रंग के वस्त्र कभी किसी को नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही रुमाल भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।


धार्मिक शास्त्रों के अनुसार घर में रखा हाथी सुख समृद्धि ऐश्वर्य और सौभाग्य वैभव को बढ़ाता है। वास्तु के अनुसार किसी भी कलात्मक धातु से बना हाथी भेंट करने से घर के मुखिया की कमाई में बढ़ोतरी होती है। उनका आय स्रोत फलने फूलने लगता है। हाथी की पेंटिंग भी दी जा सकती है। नवविवाहित को लड्डू गोपाल का स्वरूप देना भाग्यशाली होता है। परिधान और नगद लेने और देने वाले दोनों पक्ष के लिए शुभकारी है। शास्त्रों के अनुसार चांदी देना शुभ है लेकिन सोना नहीं देना चाहिए। लाल रंग की कोई वस्तु कभी भी किसी को भेंट में नहीं देनी चाहिए। 
     तो यह थे गुप्त से जुड़ी कुछ शुभ और अशुभ बातें।
  दोस्तो आप को यह हमारी जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और उसे लाइक करे और हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करें .

No comments:

Post a Comment